Petrol-Diesel Price 2 July: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली से मुंबई-पटना तक आज के भाव?

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 09:16 AM

new petrol and diesel rates released fuel prices cross 111 in mumbai and patna

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ...

Fuel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ शहरों में दाम पूरी तरह स्थिर हैं वहीं कुछ जगहों पर मामूली बदलाव दर्ज किया गया है। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले स्थानीय टैक्स के कारण देश भर में ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर बना हुआ है।

आइए अब जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे? राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज ईंधन के रेट कुछ इस प्रकार हैं:

PunjabKesari

नई दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल ₹101.96 और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर है। हरियाणा के गुड़गांव में भी आज पेट्रोल का भाव ₹102.97 और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

बात करें अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹111.21 है जबकि डीजल के लिए मुंबईकरों को ₹97.83 प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है। वहीं दक्षिण के चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल का दाम ₹99.55 प्रति लीटर पर बना हुआ है।

PunjabKesari

चंडीगढ़ में डीजल सबसे सस्ता

बिहार और राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल के दाम ₹113 के पार निकल गए हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल ₹113.69 और डीजल ₹99.67 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। राजस्थान के जयपुर में आज पेट्रोल ₹113.19 और डीजल ₹98.25 प्रति लीटर बिक रहा है। इसके विपरीत, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल देश के कई हिस्सों से काफी सस्ता है यहां आज डीजल का रेट महज ₹89.47 प्रति लीटर है।

PunjabKesari

इस देश में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल

आज देश में ईंधन के लिए सबसे ज्यादा जेब हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम के लोगों को ढीली करनी पड़ रही है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत देश में सबसे अधिक ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं यहां पेट्रोल ₹114.80 और डीजल ₹103.64 प्रति लीटर के बेहद ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!