राहुल गांधी ने मांगी SC में माफी और मोदी का विपक्ष पर  निशाना, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 08 May, 2019 03:31 PM

news bulletin sc rahul ghandi narinder modi arvind kejriwal

राहुल गांधी ने मांगी SC में माफी से लेकर मोदी का विपक्ष पर  निशाना तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी ने मांगी SC में माफी से लेकर मोदी का विपक्ष पर  निशाना तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरे।   

राफेल केस: अवमानना मामले में राहुल गांधी ने SC में मांगी माफी, बोले-अब केस बंद कर दीजिए
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में बिना शर्त माफी मांगी है। राहुल गांधी ने कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल कर राफेल मामले में चौकीदार चोर टिप्पणी पर कोर्ट में माफी मांगी है। 

मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना- 'खिचड़ी वाली सरकार बनाने के सारे मंसूबे ध्वस्त'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 23 मई के बाद दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पांच चरणों के बाद स्थिति साफ हो गई है और महामिलावटियों व कांग्रेस के सारे मंसूबे ध्वस्त हो चुके हैं। मोदी यहां जिला फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। 

राहुल का पीएम पर हमला, कहा- मोदी जी आपका समय हो चुका है पूरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमलो बोला है। उन्होंने बुधवार को कहा कि देश में बदलाव का वक्त चल रहा है और हर मतदाता कांग्रेस को वोट दे रहा है।

पति के सामने पत्नी से 3 घंटे तक गैंगरेप, CM ने कहा- दोषियों को दी जाएगी सजा
राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक गैंगरेप किया गया। घटना का वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

राहुल-प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, पूछा- भाजपा को क्यों नहीं दे रहे सीधी टक्कर?
आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुये पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। 

रमजान पर जोरदार धमाके से दहला काबुल, कई लोग हताहत होने की आशंका
अफगानिस्तान में मध्य काबुल बुधवार को जोरदार धमाके से दहल उठा। धमाके की वजह से शहर के आसमान में धुंए का काला गुबार छा गया। रमजान के पवित्र महीने में युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के इस शहर में यह ताजा हमला है।

लाहौर: रमजान में सूफी दरगाह के बाहर धमाका, 3 पुलिस अधिकारियों सहित 9 की मौत व कई घायल
पाकिस्तान के सबसे बड़े लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक धार्मिक स्थल के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

भारत के लिए राहत, अमेरिका जून तक तेल और व्यापार प्रतिबंधों पर कार्रवाई टाल सकता है
भारत और अमेरिका व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तुंरत कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं और अब माना जा रहा है कि दोनों देश मई के आखिर तक जिस स्थिति में हैं उसी में बने रहेंगे, जब तक भारत में नई सरकार का गठन नहीं हो जाता। मामले से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। 

मुंबई एयरपोर्ट पर जेट के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार से लगाई मदद की गुहार
जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने बुधवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। एयरलाइन के आर्थिक संकट के समाधान के लिए वो सरकार से दखल देने की मांग कर रहे हैं। एक कर्मचारी ने कहा कि 3-4 महीने की सैलरी नहीं मिली है इसलिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का 5 महीने का वेतन बकाया है।

आस्ट्रेलिया विश्वकप टीम से बाहर रिचर्डसन, केन लेंगे जगह
तेज़ गेंदबाज़ झाय रिचर्डसन कंधे की चोट के कारण बुधवार को आईसीसी विश्वकप के लिये आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से बाहर हो गये, उनकी जगह अब 30 मई से होने वाले टूर्नामेंट में अन्य तेज़ गेंदबाज़ केन रिचडर्सन को स्थान मिला है।       

माल्या ने अपनी ही टीम को घेरा, कोहली के धुरंधरों को बताया- कागजी शेर
आईपीएल-12 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन खराब रहा। अंक तालिका में आरसीबी आखिरी स्थान पर रही। शर्मनाक प्रदर्शन से टीम मालिक विजय माल्या भी निराश दिखे। उन्होंने एक ट्विट कर कप्तान कोहली  के धुरंधरों को कागजी शेर तक लिख दिया। माल्या ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर लिखा है- इस टीम के पास अच्छी लाइन-अप थी, लेकिन यह केवल पेपर पर ही नजर आई। ट्विट से उन्होंने सीधा इशारा किया है कि कोहली के नेतृत्व में आरसीबी ठीक नहीं जा रही है। 

फर्जी अफसर ने मांगी रिश्वत, महिला ने बीच सड़क चप्पलों से कर दी धुनाई(Video)
झारखंड के जमशेदपुर शहर की सड़कों में बुधवार सुबह अजीब ही नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला ने फर्जी अफसर की जमकर धुनाई कर डाली। यही नहीं शख्स की चप्पलों से भी खातिरदारी की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।  

जब राहुल गांधी के रोड शो में लगे 'चौकीदार प्योर है उसका आना श्योर है' के नारे
लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो का सिलसिला जारी है। चुनावी अभियानों के बीच झारखंड के धनबाद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को असहज स्थिती का सामना करना पड़ा। उनके रोड शो के दौरान चौकीदार प्योर है उसका आना श्योर है के नारे सुनाई दिए। 

ऋषि कपूर ने THROWBACK PIC शेयर कर कहा, 'उस रात आशा भोसले ने बनाया था खाना'
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो गए हैं। वो करीब 9 महीने से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहा हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रहीं। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि ऋषि जल्द ही 'भारत' लौट सकते हैं। हालांकि बीमारी के बीच ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया GF नताशा का बर्थ-डे, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का आज बर्थ-डे है। नताशा ने अपना बर्थ-डे वरुण और परिवार वालो के साथ सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। वीडियो में वरुण अपनी फैमिली और दोस्त के लाथ बर्थ-डे मनाते नजर आ रहे है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!