जब राहुल गांधी के रोड शो में लगे 'चौकीदार प्योर है उसका आना श्योर है' के नारे

Edited By Updated: 08 May, 2019 01:06 PM

when slogans of rahul gandhi road show modi jindabad

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो का सिलसिला जारी है। चुनावी अभियानों के बीच झारखंड के धनबाद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को असहज स्थिती का सामना करना पड़ा। उनके रोड शो के दौरान चौकीदार प्योर है उसका आना...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो का सिलसिला जारी है। चुनावी अभियानों के बीच झारखंड के धनबाद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को असहज स्थिती का सामना करना पड़ा। उनके रोड शो के दौरान चौकीदार प्योर है उसका आना श्योर है के नारे सुनाई दिए। 
PunjabKesari

दरअसल राहुल गांधी ने धनबाद लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार कीर्ति आजाद के समर्थन में मंगलवार को रोड शो किया। कांग्रेस अध्यक्ष एक खुले वाहन में सवार थे और अपने हाथ हिला-हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगा रहे थे तो सड़क के किनारे और घरों की छत पर खड़े लोग नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
PunjabKesari

कुछ लोगों ने तो ‘चौकीदार प्योर है, उनका आना श्‍योर है’ के भी नारे लगाए। हालांकि राहुल इस ओर ध्यान दिए बिना रोड शो करते आगे बढ़ गए। बहरहाल, समय की कमी के कारण वह बिरसा चौक पर लोगों को संबोधित नहीं कर सके। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!