पुलवामा आतंकी हमला में शामिल एक और आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Jul, 2020 09:33 PM

nia arrested another accused involved in pulwama terror attack

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर पिछले साल फरवरी में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के...

नई दिल्लीः पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर पिछले साल फरवरी में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
PunjabKesari
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम निवासी मोहम्मद इकबाल राथेर (25) ने अप्रैल, 2018 में घुसपैठ कर जम्मू क्षेत्र में पहुंचे जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक की आवाजाही में कथित रूप से मदद की थी। फारूक पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन का सदस्य और पुलवामा हमले का मुख्य सरगना है। उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले में उपयोग के लिए फारूक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आईईडी तैयार किए थे।

अधिकारी ने बताया कि राथेर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक अन्य मामले में सितंबर, 2018 से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। इस मामले की जांच भी एनआईए कर रही है। उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राथेर को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे पूछताछ के लिए सात दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!