दिल्ली में लगातार तीसरे दिन एक भी मौत नहीं, 24 घंटे में सामने आए 24 नए मामले

Edited By Updated: 22 Aug, 2021 06:28 PM

not a single death in delhi for the third consecutive day

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से लगातार तीसरे दिन एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कुल 25,079 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमण

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये और रविवार को लगातार तीसरे दिन इस महामारी के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किये गये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 13वीं बार है जब दिल्ली में एक दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम थे, जब 17 लोगों में संक्रमण का पता चला था।

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!