फेसबुक पर PM के खिलाफ पोस्ट डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 Jan, 2020 09:50 PM

offensive post against pm on facebook now the police arrested

महाराष्ट्र के परभणी के एक व्यक्ति को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी

मुंबईः महाराष्ट्र के परभणी के एक व्यक्ति को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर परभणी के सेलु निवासी प्रशांत दम्बाले (28) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने फेसबुक पर कथित रूप से एक अश्लील तस्वीर के साथ मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देखा क्योंकि तस्वीर बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित थी।

अधिकारी ने बताया कि आईपी एड्रेस का पता लगा कर पुलिस ने इस संबंध में पहल करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी के तहत प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!