Edited By Ramkesh,Updated: 24 Aug, 2026 06:12 PM

बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरपी सिंह ने कहा कि पंजाब में हर 21 मिनट में एक व्यक्ति की कैंसर से मौत हो रही है। यह कोई सामान्य आंकड़ा...
दिल्ली: बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरपी सिंह ने कहा कि पंजाब में हर 21 मिनट में एक व्यक्ति की कैंसर से मौत हो रही है। यह कोई सामान्य आंकड़ा नहीं, उन्होंने कहा कि यह पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने खड़ा एक भयावह संकट है। कैंसर के अनुमानित मामले लगातार बढ़े हैं: 2021 में 39,521 से बढ़कर 2025 में 43,196, जबकि कैंसर से होने वाली अनुमानित मौतें 22,786 से बढ़कर 24,886 हो गईं। इसके बावजूद भगवंत मान सरकार के पास इस बढ़ते संकट से निपटने की कोई प्रभावी और दिखाई देने वाली रणनीति नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि ये भगवंत मान सरकार की नाकामी है।
मालवा क्षेत्र में दूषित भूजल, कृषि रसायनों और पर्यावरणीय प्रदूषण जैसे संभावित जोखिम वर्षों से चिंता का विषय हैं। फिर भी सवाल यह है
- आखिर भगवंत मान सरकार ने क्या किया?
- न पर्याप्त व्यापक स्क्रीनिंग,
- न शुरुआती जांच की मजबूत व्यवस्था,
- न प्रभावित क्षेत्रों के भूजल की निर्णायक वैज्ञानिक जांच,
- न प्रदूषण के स्रोतों पर प्रभावी कार्रवाई,
- न मरीजों के लिए पर्याप्त उपचार सुविधाएं।
AAP सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को भी प्रचार और विज्ञापन की राजनीति तक सीमित कर दिया है। जब पंजाब का परिवार कैंसर से अपने प्रियजन को खो रहा है, तब सरकार के लिए सिर्फ योजनाओं के नाम गिनाना पर्याप्त नहीं है। उसे बताना होगा कि जमीन पर क्या बदला? कितने लोगों की समय पर स्क्रीनिंग हुई? कितने मरीजों को शुरुआती उपचार मिला? और कैंसर के संभावित पर्यावरणीय कारणों पर कितनी ठोस कार्रवाई हुई?
- भगवंत मान जी, पंजाब को भाषण नहीं-जवाब चाहिए।
- विज्ञापन नहीं-इलाज चाहिए।
- वादे नहीं नतीजे चाहिए।
हर 21 मिनट में बुझती एक जिंदगी, AAP सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब जिम्मेदारी से भागना बंद कीजिए और पंजाब के लोगों को जवाब दीजिए।