रिपोर्ट में खुलासाः ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर, निवेशकों का भरोसा टूटा

Edited By Updated: 07 May, 2026 01:24 PM

operation sindoor deepens pakistan s economic stress report

ग्रीक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा। निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ, पर्यटन और एविएशन सेक्टर प्रभावित हुए और महंगाई बढ़ने लगी। रिपोर्ट में कहा गया कि सैन्य तनाव ने पाकिस्तान की...

International Desk:ग्रीक मीडिया हाउस Greece City Times की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य तनाव बढ़ने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और कई आर्थिक क्षेत्र प्रभावित हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान पहले से ही भारी कर्ज, कमजोर विदेशी मुद्रा भंडार और आर्थिक दबाव से जूझ रहा था। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात और मुश्किल हो गए।
निवेशकों ने नए निवेश से दूरी बनानी शुरू कर दी। कई विदेशी कंपनियों ने इंतजार करने की नीति अपनाई। इससे पाकिस्तान में निवेश का माहौल कमजोर पड़ा और कर्ज तथा बीमा की लागत भी बढ़ गई।

 

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से धीमी गति से बढ़ रही थी। देश की GDP वृद्धि दर करीब 3 प्रतिशत के आसपास बनी हुई थी। महंगाई की वजह से आम लोगों की खरीदारी क्षमता भी कमजोर हो चुकी थी। पर्यटन सेक्टर को भी बड़ा झटका लगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने पाकिस्तान की यात्रा योजनाएं रद्द करनी शुरू कर दीं। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म से जुड़े कारोबार पर पड़ा। एविएशन सेक्टर भी प्रभावित हुआ।

 

रिपोर्ट में कहा गया कि क्षेत्रीय तनाव के कारण उड़ानों और कार्गो सेवाओं पर असर पड़ा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां कमजोर हुईं। निर्यात कारोबार पर भी दबाव बढ़ा। कई अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने पाकिस्तान की बजाय Bangladesh, Vietnam और India जैसे देशों की ओर रुख करना शुरू किया। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पाकिस्तान में महंगाई आने वाले वर्षों में और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्रीय तनाव जारी रहा तो पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर और दबाव बढ़ सकता है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!