मां के अवैध संबंधों का विरोध करना 2 बच्चों को पड़ा भारी, महिला ने प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक सजा

Edited By Updated: 16 Nov, 2024 02:04 PM

opposing mother s relationship proved costly for children they along

मां शब्द जो अपने आप में एक पवित्रता का प्रतीक है, एक ऐसा शब्द है जो हर दिल में श्रद्धा और स्नेह की भावना को जन्म देता है। मां का प्रेम, दया और करुणा बिना शर्त होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसे दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। कहते हैं  “दुनिया...

ओडिशा : मां शब्द जो अपने आप में एक पवित्रता का प्रतीक है, एक ऐसा शब्द है जो हर दिल में श्रद्धा और स्नेह की भावना को जन्म देता है। मां का प्रेम, दया और करुणा बिना शर्त होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसे दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। कहते हैं  “दुनिया में पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती।” लेकिन आज के इस मामले ने इस धारणा को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बच्चों पर अत्याचार किया, क्योंकि उसके बच्चे उसके अवैध संबंध का विरोध कर रहे थे। आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से...

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना ओडिशा के भुवनेश्वर से सामने आई है, जहां एक मां और उसके प्रेमी ने अपने ही बच्चों के साथ क्रूरता की। बच्चों ने जब अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्चों को गर्म चिमटे से दागा। यह क्रूरतापूर्ण घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election : MVA 165-170 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, डीके शिवकुमार का बड़ा दावा

क्या है पूरा मामला?
भुवनेश्वर के मैत्री विहार थाना क्षेत्र के महावीर इलाके में यह घटना घटी। महिला, सुमित्रा महापात्र, और उसके प्रेमी, गुड्डू नायक, ने मिलकर सुमित्रा के 11 साल के बेटे और 15 साल की बेटी को तीन दिनों तक गर्म चिमटे से दागा। बच्चों ने अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध किया, जिसके कारण उन्हें यह सजा दी गई।

बच्चों को गर्म चिमटे से दागा गया
सूचना के अनुसार, सुमित्रा और गुड्डू ने बच्चों को बंद कमरे में बंद कर लिया और उन्हें यातनाएं दीं। 15 साल की लड़की के हाथ और 11 साल के लड़के के पैर पर गर्म चिमटे से दागने के बाद, दोनों बच्चों को शारीरिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। यह सजा तब दी गई जब बच्चों ने अपने मां के अवैध संबंध का विरोध किया।

अवैध संबंधों का विरोध और उत्पीड़न
सुमित्रा और गुड्डू के बीच पिछले सात महीनों से अवैध संबंध थे। सुमित्रा एक फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी, वहीं गुड्डू उसी फ्लैट के मालिक का ड्राइवर था। जब बच्चों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो सुमित्रा और गुड्डू ने उनके साथ बर्बरता शुरू कर दी।

बच्चों ने पिता से मदद मांगी
बच्चों ने किसी तरह अपने पिता, प्रसन्न महापात्र, से संपर्क किया और इस घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी पाकर प्रसन्न महापात्र तुरंत भुवनेश्वर लौटे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की और सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, गुड्डू नायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 'तुम धरती पर बोझ हो, तुम्हें मर जाना चाहिए', स्टूडेंट के इस सवाल पर भड़क गया Google AI चैटबॉट

पुलिस का बयान
मैत्री विहार थाना के पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोमवार को बच्चों ने सुमित्रा और गुड्डू से बहस की थी, जिसके बाद गुड्डू ने बच्चों को तीन दिन तक बंद कमरे में रखा और प्रताड़ित किया। सुमित्रा और गुड्डू ने मिलकर 15 साल की लड़की के हाथ और 11 साल के लड़के के पैर पर गर्म चिमटे से दागा। शिकायत दर्ज होने पर हमने तुरंत कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।"

मामले की जांच जारी है
पुलिस के अनुसार, सुमित्रा और गुड्डू के बीच पिछले सात महीनों से अवैध संबंध थे। फिलहाल, बच्चों का इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है। यह घटना एक क्रूर मां और उसके प्रेमी के द्वारा बच्चों के साथ किए गए बर्बर व्यवहार को दर्शाती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 



 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!