Edited By Tanuja,Updated: 25 Sep, 2018 02:12 PM
पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को सिख समुदाय के लोकप्रिय नेता चरनजीत सिंह की हत्या के 2 आरोपियों तारिक और शहरयार को जमानत दे दी। चरनजीत करीब दो दशक पहले परिवार के साथ पेशावर रहने आए थे...
पेशावरः पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को सिख समुदाय के लोकप्रिय नेता चरनजीत सिंह की हत्या के 2 आरोपियों तारिक और शहरयार को जमानत दे दी। चरनजीत करीब दो दशक पहले परिवार के साथ पेशावर रहने आए थे।
दोनों आरोपियों के वकील ने बताया कि बिना किसी साक्ष्य के बगैर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सिख परिवार ने भी इस मामले में शिकायत नही दी थी। अदालत ने दोनों आरोपियों की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। बंदूकधारियों ने 29 मई को 52 वर्षीय सिंह की पेशावर में गोली मार कर हत्या कर दी थी।