पाकिस्तान ने गुजरात तट के पास से 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2015 09:57 PM

pakistan 18 fishermen were arrested by the gujarat coast

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट के पास जखाउ पोर्ट के करीब राज्य के 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया

अहमदाबाद: पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट के पास जखाउ पोर्ट के करीब राज्य के 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी तीन नौकाएं भी जब्त कर ली। मछुआरों के एक संगठन के एक पदाधिकारी ने यह दावा किया। राष्ट्रीय मछुआरा फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने आज अरब सागर में गुजरात तट के पास जखाउ तट के करीब 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और तीन नौकाएं जब्त कर ली।’’   

उन्होंने कहा कि पीएमएसए ने मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब गुजरात के आेखा और पोरबंदर शहर के रहने वाले ये मछुआरे मछली पकडऩे के लिए नौका चला रहे थे। बीते 15 अक्तूबर को पीएमएसए की फायरिंग में गुजरात का एक मछुआरा जख्मी हो गया था। चार नौकाओं के साथ करीब 24 मछुआरों को उसी दिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास गिरफ्तार किया था। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज चेन्नई में कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। चेन्नई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र को बताया गया है कि उनकी मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!