पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा बनी 'फिदायीन', PM मोदी को दी धमकी

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Oct, 2019 03:04 PM

pakistani singer rabi pirzada becomes fidayeen threatens pm modi

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद जहां पाकिस्तान के मंत्री बौखलाएं हुए हैं वहीं वहां के सिंगर भी भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए धमकी भरी टिप्पणी...

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद जहां पाकिस्तान के मंत्री बौखलाएं हुए हैं वहीं वहां के सिंगर भी भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए धमकी भरी टिप्पणी की है। राबी ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है। पोस्ट की गई तस्वीर में राबी फिदायीन हमलावरों जैसी जैकेट पहने नजर आ रही है। वहीं उसके बाएं हाथ में स्वेटर रखा भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट के साथ राबी ने हैशटैग कश्मीर की बेटी भी इस्तेमाल किया। कुछ यूजर्स ने ट्विटर को इस तरह की हरकतें रोकने को कहा है।

PunjabKesari
उड़ रहा राबी का मजाक
राबी की इस तरह की हरकत से यूजर्स नाराज हैं और उसका मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने पूछा कि क्या यह पाकिस्तान का राष्ट्रीय परिधान यानी नेशनल ड्रेस है। किसी अन्य ने पूछा कि उसे इस तरह के बेहुदा आइडिया कहां से आते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राबी का इस तरह से मजाक उड़ रहा है और पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है।

 

اخر کار کشمیری بہن بھائی کیساتھ ایک یہی راستہ ہوگا ۔جب اقوامی متحدہ ثالثی میں فیل ہوگا۔ pic.twitter.com/ZnHQj35HE3 — Rabi Pirzada Bodyguard (@FunRabi) October 21, 2019

बता दें कि इससे पहले सितंबर में पीरजादा ने हाथ में सांप लेकर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह कश्मीर मुद्दे पर भारत को धमकी देते हुए नजर आई थी। तब राबी ने कहा था कि वो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का भारत सरकार से बदला लेगी और कश्मीरी लड़कियों को तैयार करेगी। सांप लेकर वीडियो अपलोड करने के खिलाफ पाकिस्तान के वन्यजीव मंत्रालय ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी और गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

 

ایک کشمیری لڑکی کی تیاری مودی کے خلاف، ویسے تو اس نے جہنم میں جانا ہی ہے، مگر اس جیسے انسا ن کی دنیا بھی جہنم ہونی چاہیے۔ #chotisibaathttps://t.co/cGfxSd0hd5 pic.twitter.com/h3C9HA1BT0

— Rabi Pirzada (@Rabipirzada) September 2, 2019

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!