भारत छोड़कर नहीं जाना चाहते पाकिस्तानी, तरह-तरह के बहाने बनाकर मांग रहे मोहलत

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 26 Apr, 2025 05:19 PM

pakistanis do not want to leave india

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा फूटा है। केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का सख्त आदेश दिया है। तय समय सीमा 27 अप्रैल तक है लेकिन अब खबर सामने आ रही है

नेशनल डेस्क: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा फूटा है। केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का सख्त आदेश दिया है। तय समय सीमा 27 अप्रैल तक है लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने से बचना चाह रहे हैं और तरह-तरह के बहाने बनाकर समय मांग रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई और दर्जनों घायल हो गए। हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।

27 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा। इसके बाद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए देशभर के राज्यों में स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में भी तेज हुई कार्रवाई

मध्यप्रदेश में भी पाकिस्तान से आए नागरिकों का डेटा इकट्ठा किया गया है। खासकर इंदौर में करीब 50 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। प्रशासन ने इन सभी लोगों से संपर्क साधा है और भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया है। इसके बाद भी अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने को तैयार नहीं हैं और अधिकारियों से समय मांग रहे हैं।

बहाने बनाकर मांग रहे हैं मोहलत

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक बीमारी, पारिवारिक समस्या या यात्रा दस्तावेजों की कमी जैसे बहाने बनाकर अधिकारियों से रुकने की गुहार लगा रहे हैं। कुछ लोग तो यह कह रहे हैं कि उनके परिजन बीमार हैं या फ्लाइट की टिकट नहीं मिल रही है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कोई भी बहाना मान्य नहीं होगा और तय समयसीमा में सभी को भारत छोड़ना ही पड़ेगा।

प्रशासन ने अपनाई सख्ती, जांच जारी

मध्यप्रदेश प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की पूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उनके दस्तावेज, ठिकाने और संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। जिनके पास वैध वीजा नहीं है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

देशभर में प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की गई। लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

सरकार ने उठाए और भी बड़े कदम

केवल पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित करने तक ही बात नहीं रुकी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर भी पुनर्विचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, भारत में पाक नागरिकों को जारी वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!