दोस्त निकला हैवान! मदद के लिए आया घर, फिर बहाने से कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

Edited By Updated: 02 May, 2025 06:45 PM

friend turned out to be a monster he came home to help

राजस्थान के बीकानेर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के बीकानेर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक कंपनी के ‘प्रतिनिधि' के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर ने कहा, "नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के संबंध में शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।" शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक मासूम जाट की कुछ महीने पहले ही लड़की से दोस्ती हुई थी। लड़की 30 अप्रैल को अपने दादा-दादी के घर गई थी और उसने लौटने में मदद के लिए युवक से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की को उसके घर ले जाने के बजाय एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने घर लौटकर परिवार वालों को आपबीती बताई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान एक मई को दर्ज किया गया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!