भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो तबाह हो जाएंगे ये शहर, जानिए कहां बच सकते हैं लोग?

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 10:25 AM

what will happen if there is a nuclear war between india and pakistan

परमाणु युद्ध... दो शब्द जो सुनने में ही डर पैदा कर देते हैं। अब जब भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव अपने चरम पर है और पाकिस्तान की ओर से खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी जा रही है...

इंटरनेशनल डेस्क: परमाणु युद्ध... दो शब्द जो सुनने में ही डर पैदा कर देते हैं। अब जब भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव अपने चरम पर है और पाकिस्तान की ओर से खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी जा रही है, तो हर किसी के मन में एक ही सवाल है—अगर वाकई युद्ध हुआ, तो सबसे ज्यादा नुकसान किन शहरों को होगा? और क्या कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो इस तबाही से सुरक्षित रह सकते हैं? इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि परमाणु युद्ध की स्थिति में भारत और पाकिस्तान के कौन-कौन से शहर पूरी तरह से बर्बाद हो सकते हैं, कहां रेडिएशन का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा और कहां लोग शायद बच पाएंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हालात गर्म होते जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देश में गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बास ने भारत को सीधे परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा, “हमने शाहीन जैसी मिसाइलें सजाने के लिए नहीं रखी हैं, जरूरत पड़ी तो भारत पर चलाएंगे।” इस बयान के बाद भारत में चिंता और आक्रोश दोनों का माहौल है।

क्या वाकई परमाणु युद्ध की कगार पर हैं दोनों देश?

इतिहास गवाह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर, आतंकवाद और सीमाओं को लेकर तनाव बना रहता है। लेकिन इस बार माहौल थोड़ा ज्यादा गंभीर लग रहा है। पाकिस्तान की धमकी के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अगर वाकई दोनों देशों में परमाणु युद्ध हुआ तो उसका असर कितना भयानक होगा? कौन-कौन से इलाके पूरी तरह तबाह हो जाएंगे और कौन बच पाएगा?

भारत के किन शहरों पर है खतरा?

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान अगर हमला करता है तो उसके निशाने पर भारत के वो शहर होंगे जो आर्थिक, सैन्य या तकनीकी रूप से बेहद अहम हैं। इनमें प्रमुख हैं:

इन शहरों में हमला हुआ तो न सिर्फ लाखों लोगों की जान जाएगी बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और सैन्य तंत्र को भी बड़ा झटका लगेगा।

पाकिस्तान के कौन से इलाके हो सकते हैं बर्बाद?

भारत भी जवाब देने में सक्षम है और ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के ये इलाके पूरी तरह तबाह हो सकते हैं:

  • इस्लामाबाद: देश की राजधानी।

  • लाहौर और कराची: आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र।

  • पेशावर और रावलपिंडी: सैन्य बेस और रणनीतिक इलाके।

  • मुल्तान, हैदराबाद और क्वेटा: घनी आबादी वाले और औद्योगिक क्षेत्र।

परमाणु बम के सीधे प्रभाव से इन इलाकों में लाखों मौतें हो सकती हैं और जो लोग बचेंगे, वे रेडिएशन की चपेट में आकर लंबे समय तक बीमार रह सकते हैं।

हिरोशिमा-नागासाकी जैसे हालात बन सकते हैं

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से दुनिया ने तबाही का जो चेहरा देखा था, वैसा ही कुछ भारत-पाकिस्तान के बीच भी हो सकता है। लाखों लोगों की जान एक पल में जा सकती है, पेयजल और खाना मिलना मुश्किल हो जाएगा और पूरे देश में सामाजिक अराजकता फैल सकती है।

किन इलाकों पर नहीं होगा खास असर?

हर परमाणु हमले की एक सीमा होती है। अगर हमला सीमित रहा तो कुछ क्षेत्र शायद इसकी सीधी चपेट में नहीं आएंगे, जैसे:

  • भारत के पूर्वोत्तर राज्य जैसे असम, मेघालय, मिजोरम

  • दक्षिण भारत के कुछ हिस्से जैसे केरल और तमिलनाडु

  • मध्य भारत के छोटे शहर और ग्रामीण इलाके

हालांकि रेडिएशन का असर लंबे समय तक पूरे वातावरण पर पड़ सकता है, जिससे पर्यावरण, फसलें और जल स्रोत तक दूषित हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!