Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Jun, 2019 01:02 PM
गत सितंबर माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ों हड़ताल कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है।
कठुआ : गत सितंबर माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ों हड़ताल कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है। कर्मियों ने अपने हितों को लेकर जारी हड़ताल के दौरान कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। धरने की अगुवाई यूनियन के प्रधान शिव नारायण ने की। वर्करों ने कहा कि पांच साल से ज्यादा का बकाया वेतन जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर वे हड़ताल पर हैं जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने तमाम वर्करों से अपनी मांगों को लेकर जारी संघर्ष को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।