BRICS Summit के बीच IMD ने दिल्ली में जारी किया रेड अलर्ट- रविवार तक बारिश की संभावना

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 03:33 PM

rain delhi brics summit heavy rainfall delhi imd red alert

राजधानी में ब्रिक्स (BRICS) समिट आयोजन के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया।  सेंट्रल दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग...

नई दिल्ली: राजधानी में ब्रिक्स (BRICS) समिट आयोजन के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया।  सेंट्रल दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

IMD के ज़िला-स्तरीय 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम पूर्वानुमान) ने इस अनुमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शाम को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और शहर में बारिश का यह दौर अगले दो दिनों यानी रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है।

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ज़िला-स्तर पर रेड अलर्ट जारी किया और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। यह बारिश ऐसे समय में हो रही है जब शहर में तीन दिवसीय ब्रिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विदेशी नेता, प्रतिनिधि और अधिकारी राजधानी में आए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!