मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- इसी दिन रचा था इतिहास, आर्टिकल 370 हटना पीएम मोदी का ऐतिहासिक फैसला

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 04:00 PM

pm modi historic decision to revoke article 370

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद विशेष प्रावधानों को निष्प्रभावी किए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक तथा युगांतकारी निर्णय बताया है।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए के विशेष प्रावधानों को निष्प्रभावी किए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक तथा युगांतकारी निर्णय बताया है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्दढ़ संकल्प से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को समान अधिकार, समान अवसर तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास की नई ऊर्जा से पूरे क्षेत्र में विश्वास और संभावनाओं का नया वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' के संकल्प को इस निर्णय के माध्यम से साकार किया गया। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के सात वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखंड भारत की भावना, एक संविधान का सम्मान और सभी के लिए समान अधिकार ही सशक्त, समरस और विकसित भारत की आधारशिला हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!