PM Modi in Saharanpur : पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा वार- याद कीजिए 2014 के वो दिन... मैंने कहा था देश को झुकने नहीं दूंगा

Edited By Rahul Singh,Updated: 06 Apr, 2024 12:21 PM

pm modi in saharanpur says i had said that i will not let the country bow down

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 2014 में ही इस बात की गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू किया।

नैशनल डैस्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 2014 में ही इस बात की गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू किया।

उन्होंने कहा, ''हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। इंडी अलायन्स के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।, क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या। जिन जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। याद कीजिए 2014 के वो दिन, इस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश झुकने नहीं दुगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद करो तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। लेकिन पहले कांग्रेस ने हमारी छवि खराब की। हमारे लिए देश से ज्यादा कुछ नहीं है। हमारी सरकार सिर्फ मिशन के लिए है।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!