आज व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी (पढ़ें 19 अप्रैल की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 19 Apr, 2019 05:22 AM

pm modi will discuss with traders today

आम चुनाव की इस गहमागहमी में प्रधानमंत्री मोदी आगामी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली एवं देश के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका पर चर्चा करेंगे...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): आम चुनाव की इस गहमागहमी में प्रधानमंत्री मोदी आगामी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली एवं देश के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका पर चर्चा करेंगे। 19 अप्रैल को हो रहे इस राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन में दिल्ली और देश के हजारों व्यापारी शामिल होंगे।
PunjabKesari
ओडिशा दौरे पर राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा आज उड़ीसा दौरे पर जाएंगे। वह यहां मयूरभंज, नयागड़, कटक शहर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा केन्द्र मंत्री मुक्तार अब्बास नकवी आगामी 20 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आएंगे। नकवी भाजपा के लिए केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट के अधीन केंद्रपाड़ा, सालेपुर एवं भद्रक लोकसभा के अधन भद्रक चुनाव क्षेत्र में सभा को सम्बोधित करेंगे।
PunjabKesari
आज अमेठी दौरे पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी प्रभारी प्रियंका वाड्रा आज अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रही हैं। अमेठी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि प्रियंका वाड्रा सुबह 10 बजे अमेठी पहुचेंगीं। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगीं और कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर बाद करीब तीन बजे वापस चली जाएंगीं। 
PunjabKesari
मुलायम सिंह के साथ मंच साझा करेंगी मायावती
सपा—बसपा—रालोद महागठबंधन की चौथी रैली आज मैनपुरी में होगी। इस दौरान बसपा अध्यक्ष मायावती भी अपने दशकों पुराने प्रतिद्वंद्वी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी। करीब 25 साल बाद दोनों नेता एक साथ एक मंच पर होंगे।
PunjabKesari
खेल
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
PunjabKesari
क्रिकेट : रॉयल लंदन वनडे कप-2019
फुटबॉल : यू.ई.एफ.ए. चैम्पियंस लीग-2018/19
टैनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स टैनिस टूर्नामैंट-2019

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!