हादसे का सिग्नेचर ब्रिज, 15 दिन में पुलिस ने काटे 2000 चालान

Edited By vasudha,Updated: 25 Nov, 2018 11:22 AM

police charged 2000 challans on signature bridge

दिल्ली में हाल में आम जनता के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज को लेकर दिल्ली पु​लिस और आप आमने सामने आ गई है। आप विधायक के आरोपों के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस ने छह से 20 नवंबर के बीच सिग्नेचर ब्रिज पर यातायात उल्लंघन के करीब...

नई दिल्ली: दिल्ली में हाल में आम जनता के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज को लेकर दिल्ली पु​लिस और आप आमने सामने आ गई है। आप विधायक के आरोपों के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस ने छह से 20 नवंबर के बीच सिग्नेचर ब्रिज पर यातायात उल्लंघन के करीब 2,000 चालान काटे हैं। पुल और खजूरी की ओर इसके संपर्क मार्ग पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक के लिए यातायात पुलिस के 12 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वे सिग्नेचर ब्रिज को यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
PunjabKesari

इससे पहले आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया था कि क्या सिग्नेचर ब्रिज पर यातायात पुलिस की नियुक्ति नहीं करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीसीपी यातायात को निलंबित कर दिया है? बिना हेलमेट पहने तेज गति से बाइक चलाने के कारण दो युवकों की मौत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की? कुछ नहीं!!! क्या सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का हिस्सा नहीं है? पाकिस्तान या बर्मा सरकार ने बनवाया है? दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल कहां थे? दो मौत के बाद भी दिल्ली पुलिस की नींद नहीं खुली। अब दिल्ली पुलिस युवाओं की मौत का तमाशा देखेगी? कभी किन्नर का हुड़दंग, कभी ट्रैफिक का उल्लंघन?
PunjabKesari

पुलिस ने कहा कि उसने दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) से गति नियंत्रण के कुछ उपाय और सावधानी सूचक चिह्न लगाने का अनुरोध किया है। पुलिस के अनुसार छह से 20 नवंबर के बीच खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 42 चालान, तीन लोगों की सवारी के लिए 85 चालान, बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए 453 चालान और यातायात की गति के विपरीत दिशा में वाहन चलाने के लिए 263 चालान काटे गए हैं।
PunjabKesari

इसके अनुसार इसी दौरान अनुचित तरीके से वाहन खड़ा करने के लिए 359 चालान, निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश के लिये चार चालान और तेज गति से वाहन चलाने के लिए 48 चालान काटे गए हैं। बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार एवं शनिवार को हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है। पुल का उद्घाटन चार नवंबर को हुआ था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!