Edited By Ramanjot,Updated: 02 Feb, 2026 04:55 PM

अगर आप रेडियो, ब्रॉडकास्टिंग और मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है।
नेशनल डेस्क: अगर आप रेडियो, ब्रॉडकास्टिंग और मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। भारत के सार्वजनिक प्रसारण संगठन प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी, कटक स्टेशन ने कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी (Recruitment Details)
- संगठन: प्रसार भारती (आकाशवाणी, कटक)
- पद का नाम: कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
- आवेदन मोड: ऑफलाइन
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
- वैकेंसी: आधिकारिक नोटिफिकेशन में संख्या स्पष्ट नहीं
- वेतन: प्रसार भारती के नियमानुसार
चयन प्रक्रिया:
- सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स की लिखित परीक्षा
- प्रैक्टिकल / स्किल टेस्ट
- कार्यस्थल: कटक, ओडिशा
- आधिकारिक वेबसाइट: prasarbharati.gov.in
नोटिफिकेशन और आवेदन भेजने का पता
भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- आवेदन भेजने का पता:
- हेड ऑफ ऑफिस,
- आकाशवाणी, कैंटोनमेंट रोड,
- कटक – 753001, ओडिशा
योग्यता और जरूरी शर्तें
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी—
- मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियो प्रोडक्शन में प्रोफेशनल डिप्लोमा
- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव
- कंप्यूटर एप्लिकेशंस का अच्छा ज्ञान
- ऑडियो एडिटिंग में प्रैक्टिकल अनुभव
- ओडिया भाषा पर मजबूत पकड़
- हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान
- आयु सीमा: 21 से 50 वर्ष
- उम्मीदवार का कटक नगर निगम क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य
(सभी योग्यताओं का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है)
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या News Services Division, Akashvani, New Delhi की साइट से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। नोटिफिकेशन में दिए गए ANNEXURE-A के अनुसार आवेदन फॉर्म डाउनलोड या तैयार करें।
फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी जरूरी जानकारियां सावधानी से भरें—
- व्यक्तिगत विवरण
- शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल योग्यता
- कंप्यूटर स्किल्स
- कार्य अनुभव
- संपर्क विवरण
- फॉर्म के अंत में घोषणा (Declaration) पर हस्ताक्षर करें और तारीख-स्थान भरें।
- पूरा आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर भेज दें।
क्यों खास है यह भर्ती?
मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती सरकारी प्लेटफॉर्म पर काम करने का शानदार अवसर है। आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ना करियर को नई दिशा दे सकता है।