Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 02:32 PM
अपने आंख के एक इशारे से करोड़ों दिलों को लूटने वाली वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार प्रिया ने एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रिया ने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ है। उसकी फोटो देखकर डिज्नी प्रिंसेस का...
नेशनल डेस्कः अपने आंख के एक इशारे से करोड़ों दिलों को लूटने वाली वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार प्रिया ने एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रिया ने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ है। उसकी फोटो देखकर डिज्नी प्रिंसेस का ख्याल जेहन में आता है। woodpecker photography ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों को शेयर किया है। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई हैं।
प्रिया के फैंन्स उसके इस लुक को खूब पंसद कर रहे हैं। बता दें कि वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रिया प्रकाश की डेब्यू मलयालम फिल्म उरु उदार लव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने को-स्टार से आंखों के इशारे से बातें करती दिखती है। उनके इस सीन को कई लोगों ने कापी करने की कोशिश की थी।
इसके बाद फ्लाइंग किस वीडियो आया, इसके भी लोग काफी दीवाने हो गए थे। इस सीन को आम लोगों ने ही नहीं बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ने कॉपी करने की कोशिश की थी।