Breaking




राहुल गांधी कर सकते हैं रामलला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो सकता है आगमन

Edited By Yaspal,Updated: 26 Sep, 2023 08:06 PM

rahul gandhi can have darshan of ram lalla may arrive before life consecration

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या आ सकते हैं। वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या आ सकते हैं। वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन के स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ राम जन्मभूमि के मंदिर के मुख्य पुजारी से इस बारे में मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब एक सप्ताह पहले हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि राहुल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी आ सकते हैं और उसके बाद भी।

राहुल गांधी के अयोध्या दौरे की खबरों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज कहते हैं, "भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार है और प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान को स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी सभी को भेजी गई है।" दुनिया भर में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और इसमें शामिल हों। चाहे विपक्ष हो या सत्ता पक्ष हो, कोई भी आए, हर किसी का स्वागत और सम्मान किया जाएगा... जो भी वसुधैव कुटुंबकम के विचार के साथ आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा।

पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवान किसी एक व्यक्ति के या फिर किसी एक पार्टी के नहीं है। भगवान सबके हैं। सर्वजन सुखाय,सर्वजन हिताय का उनका कार्य होता है। इसलिए वसुधैव कुटुम्बकम् की दृष्टि से जो भी आएगा। जो भी भगवान को मानता है। मांगता है। उसकी इच्छा की पूर्ति भगवान राम करते हैं। 

यदि राहुल गांधी राम मंदिर जाते हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह अयोध्या मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। मालूम हो कि मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है और जनवरी में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। राहुल गांधी की यह राम मंदिर में पहली यात्रा होगी। 2017 में हुई किसान यात्रा में राहुल अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। हालांकि उन्होंने तब राम मंदिर से दूरी बना ली थी। 25 साल बाद तब वह पहला मौका था जब नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा हुआ था। बाबरी विध्वंस के बाद गांधी परिवार ने अयोध्या से दूरी बना ली थी। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!