28 मई को सोने-चांदी के भाव में हुआ बदलाव, जानें क्या है पीली धातु की कीमत

Edited By Updated: 28 May, 2025 10:40 AM

change in the price of gold and silver on may 28 know the price of yellow metal

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज (28 मई) MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं। सोना 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 95,306 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.49 फीसदी महंगी हुई है, ये 97,950 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज (28 मई) MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं। सोना 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 95,306 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.49 फीसदी महंगी हुई है, ये 97,950 रुपए प्रति किग्रा पर है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 95152 रुपए हो गई। वहीं चांदी की कीमत 96525 रुपए किलो पर पहुंच गई है।

बिहार में सोना चांदी के रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना 96000 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 89250 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 73000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 98000 रुपए प्रति किलो है।

मध्य प्रदेश में सोना चांदी के रेट

आज यानी 28 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 9,075 रुपए और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,529 रुपए है। कल 22 कैरेट सोना 90,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 94,820 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था।

इंदौर में 22 कैरेट सोने का भाव 90,750 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का भाव 95,290 प्रति 10 ग्राम है.
भोपाल में चांदी 1,11,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है, कल भी यहीं रेट था।
इंदौर में चांदी का रेट 1,11,000 रुपये प्रति किलो है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!