Breaking




मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- राहुल गांधी को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा

Edited By Harman Kaur,Updated: 15 May, 2025 03:44 PM

kharge preventing rahul from interacting with students is dictatorship

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करने से रोके जाने को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस...

नेशनल डेस्क: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करने से रोके जाने को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।
 

खड़गे ने BJP पर साधा निशाना
खड़गे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है? क्या उनकी शिक्षा, उनकी भर्ती परीक्षा और नौकरियों के बारे में उनसे बातचीत करना कोई पाप है? JDU-BJP सरकार ने बिहार में दरभंगा के आंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार इस अन्याय को याद रखेगी और समय आने पर JDU-BJP को इसका उचित जवाब भी देगी।
PunjabKesari
दरअसल, राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा के आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले रोकने की कोशिश की। प्रशासन ने बुधवार रात टाउन हॉल में कार्यक्रम की अनुमति दी थी, लेकिन छात्रावास में संवाद को मंजूरी नहीं दी गई। इसके बावजूद राहुल गांधी छात्रावास पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।

क्या अब छात्रों से संवाद करना अपराध है?
इस घटना पर प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “शर्मनाक, निंदनीय और कायराना कृत्य” बताया और कहा कि बिहार सरकार को बताना चाहिए कि क्या नेता प्रतिपक्ष का आम जनता से मिलना अब अपराध बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बिहार की न्यायप्रिय जनता इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।” कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी। पार्टी ने यह भी कहा है कि वह दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हक के लिए हर मंच पर आवाज उठाती रहेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!