राहुल गांधी की पीएम मोदी की नसीहत- डरो मत, हिम्मत करके चीन की बात करो

Edited By Updated: 31 Jan, 2021 01:05 PM

rahul gandhi narendra modi

माेदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन मद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि इतना भी मत डरो, आज हिम्मत करके चीन की बात करो! उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था...

नेशनल डेस्क: माेदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन मद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि इतना भी मत डरो, आज हिम्मत करके चीन की बात करो! उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था।

PunjabKesari

दरसअल प्रधानमंत्री आज  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश से मुखातिब हुए। ऐसे में राहुल गांधी ने उन्हे नसीहत देते हुए कहा कि हिम्मत करके चीन की बात करो।  इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन द्वारा सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और पोस्ट बनाया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, सिक्किम के नाकू ला के पास नई सड़कों के निर्माण और नई पोस्ट का पता चला है। 

PunjabKesari
हाल ही में इस क्षेत्र में भारत और चीन की सेना आमने-सामने आ गई थी। गौरतलब है कि गलवान झड़प के बाद चीन और भारत की सेना के बीच बात चल रही है. ऐसे में सिक्किम के पास चीनी सेना की हिमाकत से माहौल गरमा गया है। 

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!