दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश; शुक्रवार और शनिवार को और बारिश की संभावना

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 09:42 PM

light rain in some parts of delhi

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, आयानगर में सबसे ज्यादा 3.9...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, आयानगर में सबसे ज्यादा 3.9 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पालम में 3.1 मिमी और लोधी रोड पर 0.8 मिमी बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग और रिज में कोई बारिश नहीं हुई। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग, लोधी रोड, रिज और आयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई, जबकि पालम में बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। अन्य मौसम केंद्रों के अलावा, पालम में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था, और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है, और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। रिज में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है, और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।

आयानगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था, और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार और शनिवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में दर्ज की गई, इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 रहा। सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!