युवा कांग्रेस में बड़ा झटका: 60 से ज्यादा पदाधिकारी बाहर होंगे, नोटिस जारी कर दी चेतावनी

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 02:21 PM

raipur youth congress dismiss 60 office bearers

लगातार चुनावी हार से बौखलाई युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल शुरू कर दिया है। 60 से ज्यादा पदाधिकारियों पर गाज गिरने वाली है और सभी को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। अब अगर सुधार नहीं दिखा तो उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।

नेशनल डेस्क: लगातार चुनावी हार से बौखलाई युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल शुरू कर दिया है। 60 से ज्यादा पदाधिकारियों पर गाज गिरने वाली है और सभी को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। अब अगर सुधार नहीं दिखा तो उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।

संगठन में बदलाव की तैयारी
प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया ने साफ कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव नहीं कराया जाएगा बल्कि संगठनात्मक बदलाव किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं उन्हें हटाया जाएगा और नए साथियों को मौका मिलेगा। बता दें कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की योजना भी बनाई गई है।

लापरवाह नेताओं पर नजर
पठानिया ने कहा,"जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। लेकिन अगर अगले कार्यक्रमों में उनका कामकाज सुधरा नहीं, तो हटना तय है।" उन्होंने यह भी साफ किया कि नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा पर हमला
पत्रकारवार्ता में पठानिया ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "भाजपा जनता को ठगने और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।" उन्होंने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर भी तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ रिश्तेदारों ने ही शिकायत की है, फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि युवा कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार उजागर करने पर एफआईआर दर्ज कर दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!