दुल्हन के सामने दूल्हा हुअा शर्म से पानी-पानी, वीडियाे हुअा VIRAL

Edited By ,Updated: 08 Dec, 2016 05:16 PM

एक शादी समारोह में दूल्हा उस समय हंसी का पात्र बन गया जब स्टेज पर दुल्हन काे वरमाला पहनाते हुए उसका पजामा उतर गया।

नई दिल्लीः एक शादी समारोह में दूल्हा उस समय हंसी का पात्र बन गया जब स्टेज पर दुल्हन काे वरमाला पहनाते हुए उसका पजामा उतर गया। दरअसल, स्टेज पर वर-वधू एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे। पहले वधू ने वर को माला पहनाई, जिसके बाद दूल्हा भी लड़की काे वरमाला पहनाने के लिए अागे अाया। उस समय दूल्हे को इस बात का अंदाजा नहीं था कि आने वाले कुछ पलों में उसके साथ ऐसा होगा जो चर्चा का विषय बन जाएगा।

हंसी नहीं राेक पाए दूल्हा-दुल्हन
दूल्हे ने जैसे ही वधू को वरमाला पहनाई, उसका पजामा उतर गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ठहाके लगाने लगे। लोगों को हंसता देख दूल्हे ने अपने साथ घटी इस घटना पर ध्यान दिया और तुरंत पजामे का संभाला। हालांकि इस दाैरान दूल्हा-दुल्हन दाेनाें ही अपनी हंसी नहीं राेक पाए। शादी में मौजूद लोगों ने इस दृष्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि वेशभूषा और बोलचाल से वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!