Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Aug, 2019 09:07 AM
राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ बी.एस. धनोआ फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन पहला राफेल जैट 20 सितंबर को भारत को सौंपेगी।
नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ बी.एस. धनोआ फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन पहला राफेल जैट 20 सितंबर को भारत को सौंपेगी। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि योजना के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से डिफैंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल फ्रांस जाएगा और राफेल जैट रिसीव करेगा।
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करार किया है। ये विमान अगले साल मई तक भारत पहुंचने शुरू हो जाएंगे। राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ फ्रैंच अथॉरिटीज से बॉरडीऑक्स में प्लेन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल विमान रिसीव करेंगे।