राज्यसभा में NDA का दबदबा… बहुमत के बाद विपक्ष विपक्ष हुआ कमजोर

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 09:47 PM

rajya sabha election 2026

हाल ही में हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। कुल 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊपरी सदन में अपनी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर ली है।

नेशनल डेस्क: हाल ही में हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। कुल 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊपरी सदन में अपनी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर ली है। इन चुनावों में 11 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें NDA ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें से 13 सीटें NDA के खाते में गईं। इस तरह कुल 37 सीटों में से 22 सीटें NDA को मिलीं, जबकि विपक्ष 15 सीटों तक सीमित रह गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा। पार्टी ने बिहार और ओडिशा में अतिरिक्त सीटें जीतीं और हरियाणा में कड़े मुकाबले के बावजूद एक सीट अपने पक्ष में करने में सफल रही।

 राज्यसभा में NDA की बढ़ी ताकत

चुनाव परिणामों के बाद राज्यसभा में NDA की कुल संख्या 135 से बढ़कर 141 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े 126 से काफी ऊपर है। बीजेपी अकेले 106 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है, जबकि सहयोगी दलों का समर्थन गठबंधन को और मजबूती देता है। जेडीयू, टीडीपी, शिवसेना, एआईएडीएमके, एनसीपी और पूर्वोत्तर के कई दल NDA के साथ खड़े हैं, जिससे गठबंधन की स्थिति और स्थिर हो गई है।

विपक्ष को झटका

वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA की स्थिति कमजोर हुई है। उसकी सीटें घटकर 58 रह गई हैं। कांग्रेस 29 सीटों के साथ अब भी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है और नेता प्रतिपक्ष का पद उसके पास रहेगा।

 अब आसान होगा विधेयक पास करना

पहले राज्यसभा को सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण सदन माना जाता था, जहां विपक्ष कई बार विधेयकों को रोक देता था। लेकिन अब NDA के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण आने वाले सत्रों, खासकर मॉनसून सत्र में, सरकार के लिए कानून पारित कराना पहले की तुलना में आसान हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!