Ayodhya: राम नगरी में इस साल दीपोत्सव होगा भव्य और खास, 25 लाख दीयों से सजाए जाएंगे घाट

Edited By Updated: 04 Sep, 2024 01:02 PM

ramlala s city will be illuminated with 25 lakh lamps on deepotsav

राम नगरी अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव खास महत्व रखने वाला है, क्योंकि यह प्रभु रामलला के मंदिर में स्थापना के बाद का पहला दीपोत्सव है। इस साल राम की पैड़ी, नया घाट और अयोध्या के अन्य घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा। ये 28 से 31...

नेशनल डेस्क: इस साल का दीपोत्सव अयोध्या में खास महत्व रखने वाला है, क्योंकि यह प्रभु रामलला के मंदिर में स्थापना के बाद का पहला दीपोत्सव है। इस साल राम की पैड़ी, नया घाट और अयोध्या के अन्य घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा। ये 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य दीपोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है और अयोध्या को एक नए रूप में सजाया जा रहा है।
PunjabKesari
भव्य सजावट और लाइटिंग
अयोध्या के डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन, आरपी यादव ने जानकारी दी कि इस साल दीपोत्सव में राम की पैड़ी, नया घाट और अयोध्या के अन्य घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा। इस बार दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में भव्य और हाई-टेक लाइटिंग देखने को मिलेगी। शहर को इंटेलिजेंट और डायनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी पैनल्स और मल्टीमीडिया प्रोजेक्शंस से सजाया जाएगा। मुख्य रास्तों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। गोंडा और बस्ती जाने वाले मार्गों पर ब्रिजों को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा।
PunjabKesari
500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से जाएगा सजाया
अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा। इसके साथ ही, 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी। दीपोत्सव के चार दिनों के कार्यक्रम के दौरान रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
PunjabKesari
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 100 कलाकार लेंगे हिस्सा
मुख्य कार्यक्रम 45 मिनट लंबा होगा, जिसमें 100 से ज्यादा कलाकार राम की पैड़ी और अन्य स्थलों पर प्रस्तुतियां देंगे। दीपोत्सव के दौरान एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें राम रथ के साथ-साथ 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू भी शामिल होंगे। ये टैब्ल्यू प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित करेंगे। 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य दीपोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!