पश्चिमी दिल्ली में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Mar, 2024 12:55 AM

rape of 3 year old girl in west delhi

पश्चिमी दिल्ली में बृहस्पतिवार को तीन साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : पश्चिमी दिल्ली में बृहस्पतिवार को तीन साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिराम ने बताया कि आरोपी (27) उसी इमारत में किराए से रहता है। राष्ट्रीय राजधानी में 30 स्थानों पर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने बुलाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को अपने घर में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया और इस दौरान उसे बच्ची आरोपी के घर में मिली। बच्ची रो रही थी और उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।''

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं ,एक अन्य घटना में रविवार को पूर्वी दिल्ली में चार साल की बच्ची से उसके शिक्षक के भाई ने एक ट्यूशन सेंटर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आक्रोशित लोगों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!