एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 01 Apr, 2018 08:06 PM

read in one click country to earth news so far

पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी...

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें। 

SC-ST मामले को लेकर कल भारत बंद, प्रशासन सतर्क
एस.सी./एस.टी. एक्ट संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित समाज ने दो अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया है। संगठनों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए जगह-जगह लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चौकसी कड़ी कर दी गई है।

J&K: अनंतनाग और शोपियां एनकाउंटर में 12 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद
दक्षिण कश्मीर में हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली है। इन मुठभेड़ों में 12 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी शहीद हुए और 4 नागरिक भी मारे गए। अनंतनाग जिले में तड़के हुई मुठभेड़ में जहां आतंकवादी मारा गया वहीं दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया।शोपियां जिले में चल रही दो मुठभेड़ों में सात आतंकवादी मारे गए हैं। 

CBSE पेपर लीक मामले में केंद्र निरीक्षक केएस राणा निलंबित
सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस की ओर से लगातार दोषियों तक पंहुचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने परिक्षा केंद्र निरीक्षक केएस राणा को निलंबित कर दिया है। वहीं इससे पहले दो अध्यापकों और एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया गया। अध्यापकों की पहचान ऋषभ और रोहित के रूप में हुई है दोनों प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। 

मारे गए 39 भारतीयों के अवशेष लाने इराक रवाना हुए वीके सिंह
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह मेसुल में मारे गए 39 भारतीयों के अवशेषों को लाने के लिए इराक रवाना हो गए हैं। उन्होंने इराक रवाना होने से पहले बताया कि वे सबसे पहले अमृतसर, इसके बाद कोलकाता और फिर पटना में मृतकों के परिजनों को अवशेष सौंपेंगे। इस बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।' बता दें कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले महीने संसद में इस बात की पुष्टि की थी कि इराक के मोसुल से अगवा किए गए 39 भारतीयों को आतंकी संगठन ISIS ने मार दिया गया था।

पाकिस्तान ने 52 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने आज बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। मछली पकडऩे की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है।

ट्रंप ने सीरिया रिक्वरी फंड पर लगाई रोक, बयान के बाद दिया ये बड़ा संकेत
 ट्रंप ने सीरिया रिक्वरी फंड लगाई रोक लगा दी है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के स्टेट विभाग को आदेश जारी कर कहा है कि वो इस हफ्ते सीरिया को दिए जाने वाले 200 मिलियन रिक्वरी धन को रोकने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने अधिकारियों से सीरिया के लिए दिए जाने वाले धन और उसके व्यय का ब्यौरा भी मांगा है। राष्ट्रपति ट्रम्प के इस कदम को जानकार सीरिया में अमरीका के मोह भंग के तौर पर देख रहे है।

आपका Post Office बन गया देश का सबसे बड़ा पेमेंट Bank, आज से मिलेंगी कई सर्विस फ्री
आज से आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस बदलने जा रहा है। देश के सभी 1.55 लाख पोस्‍ट ऑफिस पेमेंट बैंक बन जाएंगे। आप दूसरे बैंकों की तरह इसमें पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं। यह आपको दूसरे बैंकों के मुकाबले कई फ्री सर्विसेेेज भी देगा। इसका नाम इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक होगा। बड़ी बात यह है कि यहां आपको पोस्‍ट ऑफिस की सामान्‍य बचत जमा से 1.5 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगी।  

आज से SBI ग्राहकों के लिए बदल जाएंगे ये 3 नियम
नए वित्त वर्ष यानि आज से आपके लिए कई चीजें बदल रही हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) में भी नए बदलाव होंगे। हम आपको बता रहे हैं, तीन ऐसे बदलावों के बारे में, जो एस.बी.आई. ग्राहकों के लिए हो गए हैं या होने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कायम है टाइगर श्रॉफ की दहाड़, टेंशन में हैं YOUNG STARS
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म "बागी 2" को 'पद्मावत' को पछाड़ साल 2018 की सबसे बड़े ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले ही दिन 25.10 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 15-20% की गिरावट देखने को मिली। 

पति के अपराध के लिए खुद को भी दोषी मानती है वार्नर की पत्नी
आस्ट्रेलिया के बर्खास्त उप कप्तान डेविड वार्नर की पत्नी कैंडाइस ने आज कहा कि गेंद से छेडख़ानी के विवाद में वह खुद को भी दोषी मानती हैं क्योंकि उनके पति को दक्षिण अफ्रीका में जो ताने सहने पड़े आखिर में उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। सलामी बल्लेबाज वार्नर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेडख़ानी करने की योजना बनाने में शामिल होने का दोषी पाया गया और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!