BJP ने पीडीपी से तोड़ा गठबंधन और केजरीवाल का धरना समाप्त, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 19 Jun, 2018 08:04 PM

read the big news till now so far

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना समाप्त होने तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना समाप्त होने तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

भाजपा ने महबूबा मुफ्ती से तोड़ा गठबंधन, J&K में राज्यपाल शासन की मांग
भाजपा ने आज जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से रिश्ता तोड़ लिया है। साथ ही भाजपा ने राज्य में राज्यपाल शासन की मांग की है। भाजपा का कहना है कि राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और महबूबा ठोस कदम नहीं उठा रही, हालांकि केंद्र ने राज्य सरकार को पूरी मदद दी। भाजपा ने सीमा पार से आतंकी गतिविधियों, पाकिस्तानी सैनिका की फायरिंग और विपक्ष के तीखे हमलों के मद्देनजर पीडीपी से अलग होने का बड़ा फैसला लिया। महबूबा मुफ्ती ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। 

48 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा-लंबी हो आपकी उम्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं। 19 साल तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने दिसंबर 2017 को राहुल को पार्टी की कमान सौंपी। 

CM केजरीवाल का धरना समाप्त, 9 दिन से बैठे थे LG आवास पर
पिछले 9 दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना आज समाप्त हो गया है। केजरीवाल लेफ्टिनेंट गर्वनर के घर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री के साथ डेरा जमाए बैठे थे।

अवसरवादी गठबंधन ने जम्मू कश्मीर को झोंका आग में: राहुल गांधी
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद राजनीति गरमा गई है। जहां भाजपा और पीडीपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है तो वहीं कांग्रेस ने भी पार्टियों पर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पीडीपी के अवसरवादी गठबंधन ने जम्मू कश्मीर को आग में झोंका है। 

आसमान में भी मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अपग्रेड होगा PM का विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे के समय सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया जा रहा है। जमीन पर तो मोदी की सुरक्षा काफी कड़ी है, अब हवा में भी इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री जिस विमान से विदेशी दौरों पर जाते हैं, उसे अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोदी के विमान 1,100 करोड़ रुपए खर्च कर दो नए बोइंग 777 विमानों को पूरी तरह वीवीआईपी बनाया जाएगा।

SBI के ATM में चूहों ने कुतर डाले 12 लाख के नोट, मशीन खुलते ही चौंक गए लोग
देश में पहले एटीएम के कैश की कमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही वहीं असम के तिनसुकिया में चौंकाने वाला मामला सामने अाया है जहां एक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के एटीएम में चूहों ने 10 या 20 हजार रुपए नहीं, बल्कि पूरे 12 लाख रुपए के नोट कुतर डाले। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

बर्थडे: अपने बदलते तेवरों के साथ कांग्रेस की दशा-दिशा बदलने में लगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। 19 जून, 1970 को राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर जन्में राहुल पार्टी से अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार कहे जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। देशभर में उनके जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।  खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। उन्हें सुबह से ही ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं।

ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर नए शुल्क लगाने की दी धमकी
अमेरिका ने चीन के साथ व्यापारिक युद्ध में ‘जैसे को तैसा’ की नीति पर अमल करते हुए उसके 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को उन चीनी उत्पादों को चिह्नित करने को कहा है जिन पर नए शुल्क लगाए जा सकते हैं। 

जापान भूकंपः 380 से अधिक लोग घायल 4 की मौत, सुनामी की भी दी गई चेतावनी
जापान के ओसाका शहर में सोमवार सुबह आये भूकंप के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 380 से अधिक घायल हो गए।  सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  जापान के दूसरे सबसे बड़े महानगर ओसाका और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

बिल गेट्स को पछाड़ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
अमेजॉन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 141.9 अरब डॉलर (9.64 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी विश्व के अरबपतियों की सूची में इस बात का खुलासा हुआ। 

ED ने दाखिल की नई चार्जशीट, बताया- कैसे माल्या ने की पैसे की हेराफेरी
शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लांड्रिंग के तहत में माल्या के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की है। माल्या के अलावा उससे जुड़ी दो कंपनियों और अन्य के नाम भी आरोपपत्र में शामिल हैं। माल्या के खिलाफ राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह से 6,000 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।

FIFA Worldcup: सलाह की वापसी से मिस्र को रूस पर जीत का भरोसा
मेजबान रूस ने फुटबाल विश्वकप में अपने अभियान की धमाकेदार शुरूआत करते हुए सउदी अरब को 5-0 से हराया था लेकिन आज उसका सामना ग्रुप ए की टीम मिस्र से होगा जो अपने स्टार मोहम्मद सलाह की वापसी के बाद से नयी ऊर्जा में दिखाई दे रही है।  

अनुष्का ने लगाई थी जिसे सड़क पर फटकार, शाहरुख समेत इन स्टार्स के साथ कर चुका है काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बीते दिनों एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हुआ जिसमें वह सड़क पर कचरा फेंकने वाले शख्स को बुरी तरह फटकारते हुए नजर आईं। विराट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!