PM मोदी पुष्कर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को करेंगे संबोधित...जयपुर में कांग्रेस की रैली आज, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 06 Apr, 2024 05:24 AM

read the country s big news in morning news brief

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अजमेर के पावन स्थल पुष्कर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विशाल ‘‘विजय शंखनाद सभा' को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि मोदी पुष्कर के मेला ग्राउंड में आयोजित इस शंखनाद सभा...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अजमेर के पावन स्थल पुष्कर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विशाल ‘‘विजय शंखनाद सभा'' को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि मोदी पुष्कर के मेला ग्राउंड में आयोजित इस शंखनाद सभा को दोपहर में संबोधित करेंगे। 
PunjabKesari
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेता शनिवार को जयपुर में पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कल जयपुर में बड़ी जनसभा करेंगे और लोगों को पार्टी के घोषणापत्र के बारे में बताएंगे। आज की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी।

आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे : राजनाथ सिंह 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। 

जनसेवा करते रहने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसेवा करते रहने के लिए जरूरी है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर सत्ता में वापस आए।

केरल के कन्नूर में विस्फोट में एक की मौत, एक घायल 
केरल के कन्नूर जिले के उत्तरी हिस्से पनूर के पास देर रात को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया और कांग्रेस व भाजपा ने इसका दोष माकपा पर मढ़ा। माकपा ने हालांकि इस घटना में संलिप्तता से इनकार किया है।

दस साल में किया गया काम तो केवल ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है : मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में किए गए अपने काम को महज एक ‘ट्रेलर' (नमूना) और मुख्य भोजन से पहले परोसे जाने वाला 'ऐपेटाइजर' बताते हुए कहा कि 'अभी तो पूरी थाली बाकी है' और हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। 

कर्नाटक लोस चुनाव: देवगौड़ा परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में 
कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची में एक उल्लेखनीय विशेषता जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख संरक्षक एच डी देवगौड़ा के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) के संरक्षक एच डी देवगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी, दामाद सी एन मंजूनाथ और पोते प्रज्वल रेवन्ना मैदान में हैं। 

'अंदर तस्वीरें तो न्यूयॉर्क और थाईलैंड की हैं', कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर बीजेपी ने खड़े किए सवाल
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे 'न्याय पत्र' नाम दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के घोषणापत्र में इस्तेमाल की गई कुछ तस्वीरों को विदेश की बताया और इसे लेकर भी विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो वाटर मैनेजमेंट की फोटो है, वह अमेरिका की बफैलो रिवर की है। एनवायरमेंटल क्लीनलीनेस की फोटो थाईलैंड की है। 

  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!