गणतंत्र दिवस समारोह: 22 से 26 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Jan, 2022 08:18 PM

red fort will be closed for common people from 22 to 26 january

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, ऐतिहासिक लाल किला 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी।

​​​​नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, ऐतिहासिक लाल किला 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “ गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, लाल किला सुरक्षा कारणों से 22 जनवरी 2022 से 26 जनवरी 2022 तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।”

पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है और जवान हमेशा मुस्तैद रहते हैं तथा आतंकवाद रोधी उपाय करते हैं, खासकर राष्ट्रीय महत्व के किसी भी कार्यक्रम से पहले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हाल में पंजाब में हुई चूक का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बल ज्यादा मुस्तैद है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की कोई घटना नहीं हो। गणतंत्र दिवस अब हर साल 24 के बजाय 23 जनवरी से मनाया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!