Samsung Galaxy S24 vs Galaxy S24+, कौन-सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

Edited By Mahima,Updated: 06 Mar, 2024 04:59 PM

samsung galaxy s24 vs galaxy s24

इस साल की शुरुआत में ही Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S24 को लॉन्च कर किया था। इस सीरीज में 3 स्मार्टफोन्स- Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra आते हैं। इन तीनों फोन्स में AI फीचर्स मिलते है।

नेशनल डेस्क: इस साल की शुरुआत में ही Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S24 को लॉन्च कर किया था। इस सीरीज में 3 स्मार्टफोन्स- Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra आते हैं। इन तीनों फोन्स में AI फीचर्स मिलते है। इसमें भी Galaxy S24 और Galaxy S24+ के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि, इन दोनों के मुकाबले Ultra काफी अलग है। अगर आप भी Galaxy S24 और Galaxy S24+ में से किसी एक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन दोनों के बीच का अंतर समझना होगा। सबसे बड़ा अंतर कीमत का है, जो 20 हजार रुपये का है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स के बारे में। 

क्या हैं Galaxy S24 और Galaxy S24+ में अंतर? 
Samsung Galaxy S24 में 6.2-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन 2600 Nits की पीक ब्राइटनेस वाली है। भारत में कंपनी ने इस फोन को Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसमें 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। वहीं फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। ये फोन हैंडसेट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 

वहीं Galaxy S24+ की बता करें, तो इसमें 6.7-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये स्क्रीन भी 2600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। हैंडसेट Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें भी आपको 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमर सेटअप मिलेगा। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस 4900mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें भी आपको वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।


PunjabKesari

क्या है अंतर? 
बताते चलें कि दोनों हैंडसेट्स में मुख्य अंतर डिस्प्ले साइज और बैटरी का है। इसके अलावा कैमरा, प्रोसेसर और दूसरे फीचर्स एक जैसे ही मिलते हैं। एक बड़ा अंतर RAM और स्टोरेज का भी मिलता है। S24 में कंपनी ने 8GB RAM दिया है, जबकि S24+ में 12GB RAM मिलता है। 

PunjabKesari

कितनी है कीमत? 
Samsung Galaxy S24 5G दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। Galaxy S24+ भी दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।

PunjabKesari

कौन-सा आपके लिए है बेस्ट? 
अगर आप अपने लिए एक कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं, जो iPhone के नॉन-प्रो मॉडल्स जैसा हो, तो आपको Galaxy S24 ट्राई करना चाहिए। वहीं अगर आप iPhone के प्रो वेरिएंट्स जैसा यानी एक बड़ा फोन चाहते हैं, तो आपको इसके लिए Galaxy S24+ खरीदना चाहिए। दोनों ही फोन्स के कैमरा और दूसरे फीचर्स एक जैसे ही हैं।







 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!