महाराष्ट्र: चुनाव आयोग पर भड़के संजय राउत, कहा- बदले की भावना से शिवसेना को खत्म करने की कोशिश

Edited By Updated: 18 Feb, 2023 12:14 PM

sanjay raut called ec s decision wrong people uddhav thackeray

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग (ईसी) के कदम की आलोचना की और उसके फैसले को गलत बताया।

नेशनल डेस्क: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग (ईसी) के कदम की आलोचना की और उसके फैसले को गलत बताया। संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग द्धारा लिया गया फैसला 'राजनीतिक हिंसा' का कृत्य है जिसका उद्देश्य पार्टी को खत्म करना है।उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रहरी से राजनीतिक दल की परिभाषा पूछने की जरूरत है।

बदले की भावना से किया गया कृत्य 
बता दें कि, उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को 'शिवसेना' नाम और उसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' आवंटित किया। यह पहली बार है कि ठाकरे परिवार ने उस पार्टी का नियंत्रण खो दिया है जिसकी स्थापना 1966 में बाल ठाकरे ने मिट्टी के बेटों के लिए न्याय के सिद्धांतों पर की थी। राउत ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया, "चुनाव आयोग का आदेश शिवसेना को खत्म करने के लिए एक तरह की राजनीतिक हिंसा है और यह डर और बदले की भावना से किया गया कृत्य है।"

कानूनी लड़ाई जारी रहेगी- संजय राउत 
संजय राउत ने शिवसेना का जिक्र करते हुए कहा कि एक पार्टी है जो 50 साल से अधिक पुरानी है और जिसके कुछ विधायक और सांसद दबाव में दलबदल कर गए हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता ने भी चुनाव आयोग के फैसले को कानून, संविधान और लोगों की इच्छा का उल्लंघन बताया। उन्होंने सरकार को नए सिरे से चुनाव कराने और लोगों से यह देखने के लिए जनादेश मांगने की चुनौती दी कि शिवसेना किसकी है। राउत ने कहा, "पार्टी और लोग उद्धव ठाकरे के साथ हैं और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।" शिंदे ने पिछले साल जून में ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!