Edited By Yaspal,Updated: 06 Feb, 2021 09:53 PM
संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसानों के ''''चक्का जाम'''' आह्वान को पूरे देश भर में जबरदस्त समर्थन मिला। किसान मोर्चा ने कहा कि चक्का जाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि देशभर के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ...
नेशनल डेस्कः संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसानों के ''चक्का जाम'' आह्वान को पूरे देश भर में जबरदस्त समर्थन मिला। किसान मोर्चा ने कहा कि चक्का जाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि देशभर के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट हैं। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं, गेंद सरकार के पाले में है।
सिंह ने कहा कि हमने सरकार को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि कृषि कानूनों पर उसका प्रस्ताव हमें स्वीकार नहीं है, वह अब नया प्रस्ताव लेकर आए। संयुक्त किसान मोर्चा कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से निरस्त करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग पर दृढ़ है।