लोगों की राय के बाद महात्मा गांधी को सूझा ‘सत्याग्रह’ शब्द

Edited By Updated: 18 Apr, 2018 02:39 PM

satyagraha word final after discussion

देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गांधी जी ने जिस रास्ते को अपनाया और दुनिया के लोगों के लिये जो विरोध का एक अहिंसक हथियार बन गया उसे ‘सत्याग्रह’...

नेशनल डेस्क: देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गांधी जी ने जिस रास्ते को अपनाया और दुनिया के लोगों के लिये जो विरोध का एक अहिंसक हथियार बन गया उसे ‘सत्याग्रह’ का नाम देने से पहले उन्होंने लोगों की राय ली थी। बात उस समय की है जब महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों तथा अन्य अश्वेत लोगों के प्रति सरकारी भेदभाव के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। शुरु में इस आंदोलन को कोई नाम नहीं दिया गया। 

महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि हममें से कोई नहीं जानता कि इसे क्या नाम दिया जाये। आरंंभ में इसे पैसिव रेसिस्टेंस (निष्क्रिय विरोध) कहा जा रहा था लेकिन गांधी जी को यह नाम स्वीकार नहीं था। उन्होंने पाठकों से इस संघर्ष के लिए बेहतर नाम सुझाने का आग्रह किया। एक पाठक ने‘ सदाग्रह’ शब्द सुझाया जो उन्हें पसंद आया लेकिन यह पूरी तरह से उन विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता था जो वे व्यक्त करना चाहते थे। इसलिए गांधी जी ने इसे सुधार कर ‘सत्याग्रह’ कर दिया और उनका संघर्ष ‘सत्याग्रह’ के नाम से जाना जाने लगा। सत्याग्रह अर्थात् वह शक्ति, जो सत्य, अहिंसा और प्रेम से उत्पन्न होती है। 

चंपारण से हुई ‘सत्याग्रह’ की शुरुआत
देश में महात्मा गांधी के सत्याग्रह की शुरुआत चंपारण से हुई जिसके एक सौ साल पूरे हो गए हैं। इसकी कामयाबी के बाद वह पूरे देश में जाने गए और देशवासियों को अहसास हो गया कि उन्हें एक ऐसा अहिंसक योद्धा मिल गया है, जिनके नेतृत्व में आजादी हासिल की जा सकती है। गांधी जी ने चंपारण में साढ़े नौ महीने रहकर नील की खेती करने वाले किसानों को भयावह कठिनाइयों से मुक्त कराया और वहां के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, चिकित्सा और शिक्षा के कार्य भी शुरू किए, जिनमें उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी और अनेक सहयोगी भी शरीक हुए। 

‘सत्याग्रह’ इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा 
पिछले दिनों केंन्द्र सरकार ने पूरे देश में साफ—सफाई की संस्कृति विकसित करने के मकसद से चंपारण से ‘स्वच्छाग्रह’ शुरू किया है, जो गांधी जी की डेढ़ सौवीं जयंती दो अक्टूबर 2019 तक चलेगा। चंपारण के बाद गुजरात के खेड़ा जिले में 1918 में गांधी के सत्याग्रह की शुरुआत हुई। वर्ष 1920 का असहयोग आंदोलन पहला राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह था, जिसमें विदेशी शासन का विरोध और एक वर्ष के भीतर स्वराज का लक्ष्य तय किया गया था। वर्ष 1930 में राष्ट्रव्यापी नमक सत्याग्रह हुआ और इसके लिए दांडी सहित कई यात्राएं की गई। इसने अंग्रेज हुकूमत को हिला कर रख दिया। गांधी जी का 1940 का व्यक्तिगत सत्याग्रह और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये।  

कई नेताओं ने अपनाया सत्याग्रह का रास्ता
देश में आज भी कई नेता और संगठन सत्याग्रह और उपवास का रास्ता अपनाते हैं लेकिन कामयाबी उन्हें ही मिली जो अहिंसा के रास्ते पर चले । गांधी जब दांडी मार्च के लिए निकले थे तो उन्होंने अपने साथ चलने वाले 78 साथियों को पहले प्रशिक्षित किया था। सामाजिक सुधारों और राजनीतिक कार्यों के अपने प्रयोगों में गांधी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अहिंसा एक अमोघ शक्ति है और अगर इसे ढंग से अपनाया जाए तो यह सारी सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर एक नए समाज की रचना कर सकती है। सत्याग्रह की व्यापकता के बारे में गांधी कहते हैं कि उन्होंने सत्याग्रह के सिद्धांतों का अपने घरेलू, आर्थिक और राजनीतिक जीवन के हर कदम पर प्रयोग किया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!