Edited By Ramanjot,Updated: 12 Feb, 2026 06:03 PM

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं को बड़ी राहत दी है। Circle Based Officer (CBO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं को बड़ी राहत दी है। Circle Based Officer (CBO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी तय थी, लेकिन अब समय बढ़ने से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
- पद का नाम: Circle Based Officer (CBO)
- ग्रेड: Junior Management Grade Scale-I
- कुल वैकेंसी: 2273 पद
- 2050 रेगुलर
- 223 बैकलॉग
- कुल 16 सर्किल्स में भर्ती (दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चंडीगढ़, अहमदाबाद आदि)
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026
- नई अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
- विज्ञापन संख्या: CRPD/CBO/2025-26/18
- आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in (Careers सेक्शन)
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में)
- या इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA, ICWA जैसी प्रोफेशनल डिग्री
- अनुभव
- किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में कम से कम 2 साल का अनुभव
- बैंकिंग/क्रेडिट से जुड़े कार्य का अनुभव प्राथमिकता
आयु सीमा
- 21 से 30 वर्ष (31 दिसंबर 2025 के अनुसार)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट
लोकल लैंग्वेज
जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य
कितनी मिलेगी सैलरी?
- बेसिक पे: ₹48,480 प्रति माह
- पे स्केल: ₹48,480 – ₹85,920
- साथ में DA, HRA, मेडिकल सुविधा, PF और अन्य बैंकिंग लाभ
यह पैकेज बैंकिंग सेक्टर में काफी आकर्षक माना जा रहा है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव)
- आवेदन और अनुभव की स्क्रीनिंग
- इंटरव्यू
- आवश्यक होने पर लोकल लैंग्वेज टेस्ट
आवेदन शुल्क
- जनरल / OBC / EWS: ₹750
- SC / ST / PwBD: कोई शुल्क नहीं
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Step-by-Step)
- sbi.co.in पर जाएं
- Careers — Current Openings पर क्लिक करें
- "Recruitment of Circle Based Officer" लिंक चुनें
- Apply Online पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशन, एक्सपीरियंस और सर्किल डिटेल भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें (यदि लागू)
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।