Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Aug, 2026 07:12 PM

कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला यात्रा के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, यातायात प्रबंधन और स्टूडेंटस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया...
नेशनल डेस्क : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला यात्रा के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, यातायात प्रबंधन और स्टूडेंटस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी तथा अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे। प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।