Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Sep, 2018 08:44 AM
राइटर अपूर्व असरानी ने समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रैंड की तस्वीर सांझा की है। समलैंगिकता को वैध करार देने के बाद से एल.जी.बी.टी.क्यू. कम्युनिटी में बहार है।
नई दिल्ली: राइटर अपूर्व असरानी ने समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रैंड की तस्वीर सांझा की है। समलैंगिकता को वैध करार देने के बाद से एल.जी.बी.टी.क्यू. कम्युनिटी में बहार है। अब वे बिना डरे अपने पार्टनर का खुलासा कर रहे हैं। बॉलीवुड ब्रिगेड में ऐसा करने वाले अपूर्व असरानी पहले सैलीब्रिटी हैं। दोनों ने पैरिस के एफिल टावर के आगे खड़े होकर पोज दिया है।
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘11 साल से हम साथ हैं’’ जब कानून ने हमें रोकने की कोशिश की तब भी हमने खुलेआम प्यार किया। अब अंतर सिर्फ इतना है कि हम अपने प्यार को दुनिया के सामने बता सकते हैं। अपूर्व के पार्टनर का नाम सिद्धांत पिल्लई है। वे दोनों मुम्बई में साथ रहते हैं। एक इंटरव्यू में अपूर्व ने कहा था, ‘‘हमारे पेरैंट्स ने हमें सपोर्ट किया, वे बस यह देखना चाहते थे कि क्या हम एक-दूसरे के लिए सही पार्टनर हैं। हमारी खुशियां उनके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं।