शाह ने मुंबई में सुना PM मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड, CM शिंदे...डिप्टी CM फडणवीस भी रहे मौजूद

Edited By Pardeep,Updated: 30 Apr, 2023 09:37 PM

shah listens to modi s  mann ki baat  in mumbai

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात' कार्यक्रम की सौवीं कड़ी सुनी।

मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात' कार्यक्रम की सौवीं कड़ी सुनी। 

शाह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात' कार्यक्रम ने आज 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जो प्रभावशाली नेतृत्व उदाहरणों का एक शानदार निशान छोड़ गए हैं। मैंने मुंबई में मन की बात का 100वां एपिसोड सुना। उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए मोदी के शब्दों ने युवा पीढ़ी को राष्ट्र की नियति को संभालने और सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि ‘मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से मोदी संदेश देते हैं जो देश के कोने-कोने में लोगों और सरकार के बीच पुल का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और बोलियों पर संवाद मंच देकर मोदी ने भारत के सामाजिक लोकतंत्र को मजबूत किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य पार्टी नेताओं के साथ मुंबई में ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुना।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!