शाह ने मुंबई दौरा, सीएम फडणवीस के घर किए गणेश दर्शन

Edited By Yaspal,Updated: 15 Sep, 2018 08:24 PM

shah made the home of cm fadnavis during his visit to mumbai

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास ‘‘वर्षा’’ पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए। मुंबई में अभी 10 दिवसीय गणेश...

मुंबईः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास ‘‘वर्षा’’ पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए। मुंबई में अभी 10 दिवसीय गणेश उत्सव जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर शाह ने सुबह गणेश आरती में भी हिस्सा लिया।

PunjabKesari

इस बारे में ट्वीट करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आज सुबह ‘वर्षा’ पहुंचने और आरती में हिस्सा लेने से काफी खुश हूं।’’ मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार भी वहां मौजूद थे। इसके बाद शाह हैदराबाद रवाना हुए।

PunjabKesari

शाह शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर, लालबागचा राजा के दर्शन किए और बांद्रा स्थित एक गणपति मंडल भी गए। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह ने कोई राजनीतिक बैठक नहीं की।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!