शीला दीक्षित बनेंगी दिल्ली कांग्रेस की नई प्रमुख!

Edited By Updated: 04 May, 2018 12:38 AM

sheila dikshit will be the new chief of delhi congress

राहुल गांधी के कमान संभालने के बाद कांग्रेस में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। कई राज्यों में बदलाव हो चुका है, जबकि कुछ में कवायद चालू है। इनमें दिल्ली का नाम भी आ रहा है।  चर्चा है कि दिल्ली कांग्रेस को नया प्रमुख मिल सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा...

नई दिल्ली: राहुल गांधी के कमान संभालने के बाद कांग्रेस में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। कई राज्यों में बदलाव हो चुका है, जबकि कुछ में कवायद चालू है। इनमें दिल्ली का नाम भी आ रहा है। 

चर्चा है कि दिल्ली कांग्रेस को नया प्रमुख मिल सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व सी.एम. शीला दीक्षित के नाम की है। इनके अलावा पूर्व मंत्री अशोक वालिया और योगानंद शास्त्री भी संभावित नाम बताए जा रहे हैं। 

दिल्ली के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन भले ही राहुल गांधी के भरोसेमंद माने जाते हों, लेकिन माकन की तमाम कोशिशों के बाद भी दिल्ली में कांग्रेस उठ नहीं पा रही। माकन के दिल्ली की कमान संभालने के बाद न सिर्फ पार्टी असैम्बली में जीरो पर आऊट हुई बल्कि लोकल बॉडी चुनाव में भी कुछ खास नहीं कर पाई।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!