गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सलमान खान से मुंबई स्थित घर पर मुलाकात की

Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 Apr, 2024 09:23 PM

shinde met salman khan hours after mumbai police

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की। बिते रविवार को मुंबई के बांद्रा में उनके आवास के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी की। शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित उनके...

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की। बिते रविवार को मुंबई के बांद्रा में उनके आवास के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी की। शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित उनके घर पर मुलाकात की और परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

शिंदे ने यह भी कहा कि सरकार सलमान खान और उनके परिवार को दी जाने वाली सुरक्षा बढ़ा देगी। सलमान खान की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसी भी अंडरवर्ल्ड गिरोह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

मुंबई पुलिस द्वारा रविवार सुबह बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद शिंदे ने सलमान खान से मुलाकात की। आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है, जिन्हें गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!