अमरनाथ यात्रा: रवाना होने वाला है 9वां जत्‍था, अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2019 02:13 PM

shri amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पर अभी तक 1.11 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। आज जम्‍मू से 9वां जत्‍था चल पड़ा है। जल्द ही वे यात्रा आरंभ करेंगे। इसमें कुल 6018 श्रद्धालु शामिल हैं।

नई दिल्‍ली: अमरनाथ यात्रा पर अभी तक 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। आज जम्‍मू से 9वां जत्‍था चल पड़ा है। जल्द ही वे यात्रा आरंभ करेंगे। इसमें कुल 6018 श्रद्धालु शामिल हैं। 1967 श्रद्धालु बालटाल से पैदल यात्रा आरंभ करेंगे और अन्य 4051 श्रद्धालुओं का जत्‍था जम्‍मू से पहलगाम के लिए रवाना होगा। ये आज देर रात तक पहलगाम पहुंच जाएंगे। कल प्रात: ये अपनी आगे की यात्रा आरंभ करेंगे।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कर रहे वरिष्‍ठ अधिकारियों का कहना है, श्री अमरनाथ के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं की वापसी भी आरंभ हो गई है। लगभग 4100 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पूरी करने के बाद आज सुबह जम्‍मू बेस कैंप पहुंच चुके हैं। इनमें तकरीबन 3503 ने बालटाल के रास्‍ते से अपनी अमरनाथ यात्रा पूरी की, जबकि 597 पहलगाम के रास्‍ते से होते हुए जम्‍मू बेस कैंप पहुंचे हैं। इनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के आंकड़ों में बताया गया है, अभी तक बाबा बर्फानी के 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अभी तक हुई 8 दिनों की यात्रा में कुल 1,11,655 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। 8 जुलाई को 22,247 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया, सोमवार को 6140 श्रद्धालु बालटाल के रास्‍ते से गए थे और 16107 श्रद्धालु पहलगाम से होते हुए बाबा बर्फानी के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे थे।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के आंकड़ों को मध्य नज़र रखते हुए 2018 की अपेक्षा 2019 में श्रद्धालुओं की संख्‍या बढ़ी है। 43 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अभी तक कुल 1 लाख 11 हजार 655 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। बीते वर्ष इतने समय में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या लगभग 68,202 थी। आठ दिनों में पीछले साल की तुलना में करीब 43453 अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए हैं।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!